मित्तल पर लक्ष्मी मेहरबान, 2011 में भी ब्रिटेन में सबसे धनवान

इस्पात की दुनिया के बादशाह लक्ष्मी निवास मित्तल की आमदनी में पिछले साल 22% की गिरावट आने के बावजूद वो 17.51 अरब पाउंड की संपत्ति के साथ 2011 में भी ब्रिटेन में अमीरों की सूची में सबसे ऊपर डटे हुए हैं। इस सूची में भारतीय मूल के गोपीचंद और श्रीचंद हिंदुजा 6 अरब पाउंड की संपति के साथ नवें पायदान पर हैं।
9 अरब पाउँड मूल्य की संपत्ति के साथ एस्सार समूह के रवि रूइया और उनके भाई शशि भी इस सूची में 12वें स्थान पर हैं। अमीरों की इस सूची में रूसी व्यवसायियों ने भी बाजी मारी है। रुस के खनन व्यवसायी एलेशर उस्मानोव सूची में दूसरे नंबर पर हैं। 10 अरब डॉलर मूल्य की संपत्ति के साथ रूस के ही रोमन एब्रामॉविक सूची में तीसरे पायदान पर हैं। मगर ब्रिटेन के धनवानों की सूची में भारतीय अपना दबदबा कायम रखने में कामयाब रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications