झारखंड: नक्सलियों ने पांच ट्रैक्टरों को किया आग के हवाले

20 से 25 की संख्या में नक्सलियों ने सड़क निर्माण स्थल पर पांख् ट्रैक्टरों में आब लगा दी और वहां पर मौजूद मजदूरों के साथ मारपीट भी किया। मालूम हो कि बिहार में नक्सली नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में नक्सलियों ने कई प्रदेशों में सोमवार को बंद की घोषणा की है।
आपको बताते चलें कि झारखंड में हुई यह कोई पहली वारदात नहीं है। इससे पूर्व भी नक्सलियों द्वारा लगाये गये आग में राज्य के निदोर्ष जनता जल चुकी है। अभी कुछ दिन पूर्व ही नक्सलियों ने सिलसिलेवार बम ब्लास्ट की घटना को अंजाम देकर चार जवानों को मौत के घाट उतार दिया था।












Click it and Unblock the Notifications