भारत-अमेरिका पर खतरा बनकर मंडरा रहा है आतंक

वॉशिंगटन। पाकिस्‍तान की राजधानी इस्‍लामाबाद से 100 किलोमीटर दूर एबटाबाद स्थित ओसामा बिन लादेन के मकान से मिले सबूतों ने अमेरिका व अन्‍य देशों की चिंता बढ़ा दी है। जी हां ओसामा मारा गया, इसका मतलब यह नहीं कि आतंकवाद जड़ से खत्‍म हो गया। असल में ओसामा की मौत के बाद भी कई आतंकी संगठन हैं, जो अमेरिका और भारत समेत कई देशों के लिए खतरा बनकर मंडरा रहे हैं।

दो मई को अमेरिका के सील कमांडो द्वारा चलाये गये सैन्‍य अभियान में ओसामा के मारे जाने के बाद अमेरिका को अपने नागरिकों की चिंता सताने लगी है। देखा जाये तो भारत के लिए भी यह चिंता का विषय हे। चूंकि ओसामा की मौत के बाद से चाहे अल-कायदा हो या जैश-ए-मोहम्‍मद या फिर लश्‍कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन। सभी बुरी तरह बौखलाये हुए हैं। अमेरिका की चाक-चोबंद सुरक्षा के बीच उन पर हमला कठिन होगा, लिहाजा आतंकी संगठन भारत को निशाना बना सकते हैं।

बात अगर अमेरिका की करें तो वहां की सुरक्षा एजेंसियां अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए कठिन से कठिन उपाये कर रहे हैं। अमेरिका ने कहा है कि वो अल-कायदा पर दबाव जारी रखेगा। उसके अन्‍य आतंकियों को जल्‍द मार गिरायेगा। अमेरिका के एक वरिष्‍ठ खुफिया अधिकारी ने बताया कि अल-कायदा को एक बड़ा आघात लगा है, इसलिए वो पलटवार कर सकता है। सच पूछिए तो अमेरिका पर आतंक का खतरा अभी भी मंडरा रहा है, जिससे निपटने के लिए पुख्‍ता इंतजाम किये गये हैं।

भारत की बात करें तो ओसामा के वारिस अल जवाहिरी से खतरा लगातार बना हुआ है। ओसामा की मौत पर गहरा दु:ख प्रकट करने वाले लश्‍कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्‍मद, हिजबुल मुजाहिदीन व अन्‍य आतंकी संगठन अपनी भड़स भारत पर निकाल सकते हैं। ऐसा इसलिए भी क्‍योंकि 9/11 का बदला पूरा होने के बाद भारत पर 26/11 का बदला लेने का दबाव बढ़ रहा है। हालांकि भारत ने पाकिस्‍तान पर कूटनीतिक दबाव बढ़ा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+