बाबर और लादेन दोनों एक जैसे हैं : विनय कटियार
साथ ही उन्होंने कहा कि मैं मुस्लिम भाईयो से अपील करूँगा कि वो इस लड़ाई में हमारा सहयोग करें, वो धर्म के विरूद्ध नहीं हैं और ना ही वो मुसलमानों के खिलाफ है, वो तो जहां राम मंदिर तोड़ कर मसजिद बनायी गई है, के खिलाफ हैं, मुसलमान भाईयों को चाहिए कि वो अपनी इस जिद को छोड़ दें क्योंकि बाबर ने उस स्थल पर मंदिर तोड़कर मसजिद बनायी है।
हम मुसलमान भाईयों से अपील करते हैं कि वो उस स्थान को छोड़कर कहीं भी दूसरी जगह मसजिद बना लें तो हम भी इस चीज में उनका सहयोग करेंगें। कटियार ने बाबर की तुलना आतंकी लादेन से की है, उन्होंने कहा कि दोनों ने ही लड़ाई को जन्म दिया है, जो कि बेहद घातक है। जिस तरह पाकिस्तान के ऐबटाबाद में लादेन के घर को तोड़ने की बात हो रही है उसी तरह बाबर की बनाई इमारत को भी तोड़ देना चाहिए।
कटियार ने कहा कि ये कोई धर्म की लड़ाई नहीं है बल्कि ये सही और गलत का मसला है, हम इस्लामिक लोगों के खिलाफ नहीं है और ना ही उनकी इबादत को गलत ठहराते हैं, बस जिस जगह की वो बात करते हैं वो गलत है, हम तो चाहते हैं कि इस मसले को शांति के साथ आउट ऑफ कोर्ट सुलझा लिया जाये।













Click it and Unblock the Notifications