'मायाराज में गेहूं खरीद का नया घोटाला'

गेहूं न खरीदने को सरकार का नया घोटाला कराते देते हुए प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि क्रय केन्द्रों पर गेहूं खरीद न होने से किसानों को बिचौलियों के हाथों 150 रूपये कम दाम पर बेचना पड़ रहा है।
श्री तिवारी ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि क्रय केन्द्रों पर कर्मचारी मौजूद नहीं रहते, इलेक्ट्रॉनिक कांटे के स्थान पर साधारण कांटे का प्रयोग किया जा रहा है। तराजू से घटतौली की जा रही है। बांट के स्थान पर किलों का ईंटा रखा जा रहा है यह सारी बाते प्रमाणित करती हैं कि प्रदेश में किसानों को किस प्रकार छला जा रहा है। क्रय केन्द्रों पर खरीद चालू नहीं हो रही है।
प्रशासनिक तंत्र की मिलीभगत से किसानों से वसूली हो रही है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर किसानों का शोषण किसी सरकार में नहीं हुआ। उन्होंने राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि किसानों के हितों का ध्यान रखा जाए तथा क्रय केन्द्रों पर हो रही धांधली को अविलम्ब रोका जाए। निष्क्रिय केन्द्रों को अविलम्ब आरम्भ कराया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा अगले एक सप्ताह तक गेहूं खरीद केन्द्रों पर हो रही धांधली व गेहूं खरीद न होने के को लेकर प्रदेश के क्रय केन्द्रों पर धरना देगी।












Click it and Unblock the Notifications