पुलिस देख शव छोड़ फरार हुए परिजन
गौतमबुद्वनगर जिले के कासना थाना क्षेत्र अन्तर्गत आदेपुर गांव निवासी जयराम का बेटा हरिओम गोली लगने से घायल हो गया। गोली लगने के बाद लहूलुहान अवस्था में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू ही किया था कि कुछ ही देर में उसकी मौत हो गयी। परिवार वाले उसके शव को लेकर वापस घर लौट रहे थे कि कासनी थाना क्षेत्र में गोल चक्कर के पास
पुलिस की जीप खड़ी थी। चीप देखकर परिजन अचानक ठिठक गए पुलिस वालों को शक हुआ कि कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ है।
पुलिस वाले शव की ओर बढ़े तभी परिजन हरिओम का शव सड़क के किनारे रखकर चुपके से फरार हो गए। सड़क किनारे शव देखकर मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि उसके सीने से खून निकला था जिससे पता चलता था कि उसके सीने में गोली मारी गयी है।
पुलिस ने शव कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाही शुरू कर दी। सूत्रों के हवाने से पता चला कि मृतक हरिओम मनवीर सिंह तेवरिया का सर्मथक था। जिसके चलते उसकी रंजिशन हत्या कर दी गयी। पुलिस हत्या की मु य वजह का पता लगाने का प्रयास कर रही है।













Click it and Unblock the Notifications