माया सरकार का असली चेहरा सामने आया: शाही
विधायक व प्रशासनिक अधिकारी हत्या, अपराध तथा भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि न्यायालय के इस निर्णय से बसपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की करतूतों से भयभीत आम जनता को राहत कुछ राहत अवश्य मिलेगी। बसपा सरकार जिस प्रकार से सरकारी मशीनरी को गलत कार्यों के लिए इस्तेमाल कर रही है वह चिन्ता का विषय है। उन्होंने कहा कि यह हकीकत शुक्रवार के न्यायालय के निर्णय से प्रमाणित होती है।
शाही ने कहा कि बसपा और सपा प्रदेश की राजनीति में अपराधियों को हमेशा से ही राजनीतिक संरक्षण देती रही हैं। यह उन पार्टियों में से हैं जो अपराधियों को खादी पहना कर माननीय बना रहे हैं जिससे आम आदमी की सुरक्षा के लिए खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में पार्टियों को इसके दुष्परिणाम देखने को मिलेंगे क्योंकि अब आम आदमी यह समझ चुका है कि भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने वाले दलों को राजनीति से बाहर करना होगा।













Click it and Unblock the Notifications