अमेरिका ने लादेन के 5 नए वीडियो जारी किए

अमेरिकी सरकार का कहना है वीडियो से लादेन की आवाज इसलिए हटा दी गई है क्योंकि अमेरिका नहीं चाहता ये पता चले कि ओसामा का प्रोपागेंडा क्या था। अधिकारियों का कहना है, 'उन्होंने ये वीडियो एक बड़े आतंकवादी से बरामद किए हैं।' रिपोर्ट के मुताबिक इन वीडियो के जरिए अमेरिकी जांच एजेंसी साबित करना चाहती है कि ओसामा को पाकिस्तान में ही मारा गया और वो पिछले कई सालों से वहीं छुपा बैठा था।
न्यूज चैनल सीएनएन के मुताबिक एक वीडियो की शुरुआत में स्क्रीन पर लादेन ने अरेबिक भाषा में लिखा है, 'अमेरिकी नागिरकों को संदेश।' दूसरे वीडियो में जमीन पर बैठा लादेन खुद को टेलीविजन स्क्रीन पर देख रहा है और टीवी पर 'अल ज़जीरा' चैनल चल रहा है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार लादेन अपनी छवि को लेकर बहुत सजग था और हमेशा इस तरह नजर आना चाहता था जिससे पता चले कि आतंकवाद की दुनिया का वो बेताज बादशाह है इसलिए समय समय पर अपने वीडियो जारी किया करता था।












Click it and Unblock the Notifications