इंडोनेशिया: विमान हादसे में 27 की मौत

मगर अपने गंतव्य से तीन मील पहले ही ये विमान समुद्र में जा गिरा। हादसे की जगह से 15 शवों को बरामद किया जा चुका बाकी शवों की तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक समुद्र में गिरने से पहले इस विमान ने लगभग 15 मिनट तक आसमान में चक्कर लगाया और उसके बाद पानी में गिरते ही विमान में धमाका हो गया। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
हालांकि स्थानीय हवाई अड्डे के अधिकारियों का कहना है कि हादसा खराब मौसम की वजह से हो सकता है। इससे पहले भी पिछले साल अप्रैल में पापुआ प्रांत के नजदीक मेरपाती एयरलाईंस के विमान हादसे में 20 घायल हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications