कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाएगी 'टॉस्क फोर्स'

सिरसा। कन्या भ्रूण हत्या पर पूर्णतय: अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। इस महापाप को रोकन के लिए प्रशासन द्वारा टॉस्क फोर्स के नाम से एक टीम का गठन किया गया है, जिसे स्वयं उपायुक्त लीड करेंगे। उपायुक्त डा. युद्धवीर सिंह ख्यालियां की देख रेख में यह टीम भ्रूण हत्या रोकने के अभियान के साथ-साथ कन्या भ्रूण हत्या से सम्बन्धित व्यक्तियों पर शिकंजा कसेगी और उन्हें सजा दिलवाएगी। साथ ही साथ गांव स्तर पर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्‍य से प्रशासन द्वारा गैर सरकारी समूहों को भी इस अभियान जोड़ेगी तथा अल्टासाउंड केन्द्रों के निरीक्षण हेतू भी विशेष अभियान चलाया जाएगा।

भ्रूण हत्या को रोकने के लिए बनाई गई जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स जिला परिषद के चेयरमैन को इस टॉस्क फोर्स का सह-चेयरपर्सन मनोनीत किया गया है जबकि सिविल सर्जन को टॉस्क फोर्स में सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ-साथ पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त उपायुक्त को टॉस्क फोर्स में जिला स्तरीय कार्यक्रम अधिकारी बनाया गया है।

महिला एवं बाल विकास, एसडीएम, जिला के वरिष्ठ कालेजो के दो प्रिंसीपल, जिला परिषद की एक महिला सदस्य को टॉस्क फोर्स का सदस्य नियुक्त किया गया है। समाज सेवी दो सदस्यों डा. वेद बैनीवाल व डा. मनीषा मैहता को टॉस्क फोर्स का सदस्य नियुक्त कि या गया है। यहीं नहीं इस अभियान के तहत टॉस्क फोर्स के कार्यक्रम को और ज्यादा प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक माह टॉस्क फोर्स की बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें टीम के कार्यो की समीक्षा की जाएगी।

वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ो के अनुसार जिला में 1000 पुरूषों के पीछे 896 महिलाएं हैं जबकि 2011 में 882 महिलाएं थी। इस प्रकार से जिला में राज्य सरकार की योजनाओं एवं प्रयासों की बदौलत लिंग अनुपात में सुधार हुआ है। जीरो से 6 आयु वर्ग के बच्चों में भी गुणात्मक सुधार आया है। नए आंकड़ों के अनुसार 0 से 6 आयु वर्ग के 1000 बच्चों के पीछे 852 लड़कियां हैं जबकि 2001 की जनगणना के अनुसार 817 लड़किया थी। इसी प्रकार से सात वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 1000 लड़कों के पीछे 901 लड़किया हैं जबकि यह आंकड़ा 2001 में बहुत ही कम यानि 817 था।

सरकार द्वारा संचालित मल्टीसैक्टोरियल विकास योजना के तहत जिला में कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए 2 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। पूरे वर्ष भर यह कार्यक्रम चलेगा। जिला में इस योजना के तहत जागरूकता शिविर और अन्य प्रकार के कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इतना ही नहीं जिला में इस समय आगामी 15 मई तक जिला सूचना एंव जनसम्पर्क विभाग द्वारा कन्या भ्रूण हत्या रोकने का विशेष प्रचार अभियान चलाया गया है। जिला स्तर पर विभाग द्वारा कन्या भ्रूण हत्या रोकने व आमजन में जागृति पैदा करने के लिए 9 भजन मण्डलियों को जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में भेजा गया है। ये भजन मण्डलियां गांव-गांव जाकर आमजन को भजनों, गीतों, नाटकों व अन्य सांस्कृतिक विधाओं के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या के विरोध में जागरूकता पैदा करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+