यूपी में पूर्व आईएएस-पीसीएस लड़ेंगे चुनाव

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) अध्यक्ष अजित सिंह की मौजूदगी मे अवकाश प्राप्त आईएएस अधिकारी सच्चिदानंद पाठक, पूर्व पुलिस उप महानिरीक्षक वी.पी.एस. पवार, रिलायंंस के पूर्व सीईओ एवं बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी, पूर्व निदेशक कोषागार राम शिरोमणि सिंह, अवकाश प्राप्त पीसीएस अधिकारी मार्कण्डेय सिंह, पूर्व हो योपैथिक निदेशक डा. बीएन सिंह, लवलेश अस्थाना, रीडर विद्यांत हिन्दु डिग्री कालेज के अलावा सात पूर्व अधिकारी तथा नेता शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि राजनीति में सिविल सोयायटी के लोगों का आना अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा कि राजनीति में पढ़े लिखे लोग जिस तरह से शामिल हो रहे हैं यह समाज के लिए अच्छा संकेत है। श्री सिंह ने कहा कि इन लोगों के रालोद में शामिल होने से उसे मजबूती मिलेगी और अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव में उनकी पार्टी लोगों की उ मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेगी।
उन्होंने उम्मीद जतायी कि अभी कई और लोग रालोद में शामिल हो सकते हैं साथ ही उन्होंने कहा कि पढ़े-लिखे लोगों के राजनीति में आने से राजीनीति की दशा और दिशा बेहतर होगी। उन्होंने अन्य क्षेत्र के लोगों से भी राजनीति में आने की अपील की।












Click it and Unblock the Notifications