कांग्रेस के लिए मुसीबत बने दिग्विजय सिंह
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजेश खत्री ने कहा कि दिग्विजय सिंह पार्टी के जुझारू, सक्रिय व समर्पित कार्यकर्ताओं को अपने क्रियाकलापों से लगातार हतोत्साहित एवं अपमानित कर रहे हैं। बीते महीनों में दिग्विजय ने पार्टी नीतियों से हटकर अन्ना हजारे के आंदोलन, बाबा रामदेव बटला हाउस इनकाउंटर हिंदू आतंकवाद और ओसामा बिन लादेन प्रकरणों पर भी सार्वजनिक बयान देकर पार्टी की छवि खराब की है। अब वह पार्टी में भी कलह पैदा करने लगे हैं।
कार्यकर्ताओं ने उन्हें पद से हटाने की मांग तक कर डाली। श्री ात्री ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस प्रकरण से अवगत कराते हुए मांग करेंगे के दिग्विजय सिंह को यूपी प्रप्रभारी के कार्य भार से हटाया जाए अन्यथा मिशन 2012 की सफलता पर प्रश्नचिन्ह लगा जाएगा।
यही नहीं स्थानीय नेताओं ने उन पर यह भी आरोप लगाया कि दिग्विजय के प्रदेश प्रभारी पद पर रहते हुए ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों के चुनाव में पूरे प्रदेश में पदों की बंदरबांट की गई। नेताओं के कोटे निर्धारित किए गए, जिससे आम कार्यकर्ता दुखी है। यही नहीं उन पर पक्षपात करने का भी आरोप है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिला व शहर कांग्रेस कमेटियों में जुझारु लोगों को मौका न देकर पुन: पुराने लोगों को ही कमान सौंप दी गई, जिससे संगठन में धार व तेवर नहीं मिल रहा है।













Click it and Unblock the Notifications