दिल्ली: तेज रफ्तार ब्लू लाइन बस ने 10 को कुचला, 1 की मौत

हादसे के बाद से बस ड्राइवर फरार है। हादसा कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास हुआ जब 221 रूट की तेजरफ्तार ब्लूलाईन बस ने सड़क के किनारे खड़े बस का इंतजार कर रहे 10 लोगों को कुचल डाला। ये बस आनंद विहार से अजमेरी गेट जा रही थी।
पुलिस बस ड्राइवर की तलाश कर रही है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार ने पिछले साल दिसंबर में दिल्ली की सड़कों से ब्लू लाईन बसों को हटाने का आदेश दे दिया था।












Click it and Unblock the Notifications