एबटाबाद से नियंत्रित होती थीं अल-कायदा की गतिविधियां

Osama Bin Laden
वॉशिंगटन। दुनिया के सबसे खूंखार आतंकवादी ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद धीरे-धीरे उसकी आतंकी गतिविधियों के ऊपर से पर्दा उठ रहा है। अमेरिका ने अब एक और खुलासा करते हुए पाकिस्‍तान के मुंह पर जोरदार तमाचा मारा है। इस खुलासे में अमेरिका ने दावा किया है कि ओसामा पिछले 4 साल से एबटाबाद में स्थित मकान को बतौर सक्रिय कमांड केंद्र के रूप में इस्‍तेमाल कर रहा था।

इस प्रकार के खुलासों से साफ जाहिर होता है कि पाकिस्‍तान इतने सालों से झूठ बोलता रहा है। अमेरिका का कहना है कि ओसामा पिछले पांच साल से एबआबाद स्थित उस घर में जहां वो मारा गया, पूरे अल-कायदा को नियंत्रित कर रहा था। वो ना केवल अपने सुझाव देता था बल्कि सारी योजनाएं इसी मकान में बनाता था। जो पांच वीडियो अमेरिका ने जारी किये हैं, उनमें दिखाया गया है कि किय तरह से लादेन उस घर में रहकर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के निर्देश जारी करता था।

अमेरिका ने आवाज़ रहित वीडियो जारी किया है। इसके पीछे अमेरिका का तर्क है कि लादेन की आतंकी गतिविधियों के बारे में पूरा खुलासा सार्वजनिक करना उचित नहीं है। अमेरिका के इस दावे के बाद पाकिस्‍तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई, राजनेताओं और सेना पर सवाल उठने लगे हैं, कि उनकी राजधानी से महज 100 किलोमीटर की दूरी पर आतंकी सारी योजनाएं बनाता रहा और उन्‍हें पता तक नहीं चला। सच पूछिए तो अमेरिका को पाकिस्‍तान की किसी भी बात पर विश्‍वास नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+