यूपी: पुलिस स्टेशन से कुछ दूरी पर युवक को गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरनगर जिले के काधंला थाना क्षेत्र के साजपुर गांव निवासी मुरली ठाकुर का पुत्र अनिल उर्फ धर्मवीर अपने परिवार के साथ हरियाणा पानीपत की हुड्डiा कालोनी में परिवार के साथ रहता था। इन दिनों व अपने घर आया हुए था वह साजपुर गांव पर टैक्टर खड़ा करके वापस पल्सर मोटरसाइकिल से जा रहा था। दोपहर करीब तीन बजे अनिल काधंना थाना क्षेत्र से ढाई किलोमीटर दूर पहुंचा था कि कुछ बदमाशों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। अनिल यह नहीं समझ सका कि कोई उसका पीछा कर रहा है। बेफिक्री से गाड़ी चला रहे अनिल जैसे ही कैराना मोड़ पर पहुंचा तभी पीछे से चले आ रहे मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गए। सड़क से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अनिल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने आश्ंाका जतायी कि हो सकता है अनिल की हत्या रंजिश के चलते की गई हो।












Click it and Unblock the Notifications