ये क्या...लादेन की आत्मा की शांति के लिये भारत में नमाज़!

कोलकाता के टीपू सुल्तान मस्जिद के शाही इमाम मौलाना नूरूर रहमान बरकती ने लादेन की आत्मा की शांति के लिये विशेष नमाज अता की। इसमें देश्ा के कई राज्यों से आये ऑल इंडिया अल्पसंख्यक फोरम के सदस्यों ने भाग लिया। चेन्नई में भी लादेन की आत्मा की शांति के लिये नमाज अता करने की बात को लेकर वकालत की गई। उततर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तो अलग ही माजरा रहा। नमाज अता करने की तैयारी हो चुकी थी मगर उनके समुदाय के ही कुछ लोगों ने ऐसा करने से मना कर दिया।
उनका कहना था कि ऐसा करने से कानून व्यवस्था में दिक्कत पैदा हो सकती है। हैदराबाद में भी लादेन के लिये विशेष नमाज अदा की गई। मालूम हो कि लादेन की मौत ने भारत के कई इलाकों में संप्रदायिक और रालनीतिक रूप ले लिया है। श्रीनगर में लादेन के समर्थन में नारेबाजी की गई और उसे 'शहीद" करार दिया गया। एक अज्ञात नकाबपोश युवक ने कहा, 'हम यहां पर ओसामा के लिए प्रार्थना करने जमा हुए हैं। अमेरिका उसे आतंकवादी बता रहा है लेकिन वास्तव में वह एक अच्छा आदमी था। वह आतंकवादी नहीं था। गौरतलब है कि इस पूरे मुद्दे को सबसे पहले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह द्वारा हवा दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications