सरकार के वादे पर एतबार कर एयरइंडिया के पायलट लौटे काम पर

Air India
नई दिल्ली। आखिरकार सरकार ने रूठे पायलटों को मना लिया है और तीसरे दौर की वार्ता के बाद एयर इंडिया के पायलटों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है, और पिछले दस दिनों से चल रही हड़ताल खत्म हो गयी है, इस बात की जानकारी खुद आईसीपीए के चीफ ने शुक्रवार रात में मीडिया को दी। उन्होंने कहा कि उनको सरकार पर पूरा भरोसा है, सरकार ने जो उनसे वादा किया है कि उसे वो पूरा करेगें। इसलिए वो लोग काम पर लौटे हैं।

खैर पायलटों के काम पर लौटने से यात्रियों ने चैन की सांस ली है, और पिछले दस दिनों से जमीन छू रहे एयर इंडिया के जहाज शनिवार सुबह से आसमान छू रहे है। आपको बता दें कि एयर इंडिया के पायलटों ने अपने वेतन को बढ़ाने के लिए हड़ताल की थी। पायलटों का आरोप था कि जबसे एयर इंडिया और इंडियन एयरलाइंस का आपस में विलय हुआ है तबसे एयर इंडिया के पायलटों के साथ दोहरा बर्ताव किया जा रहा है, ना तो उन्हें
प्रमोशन मिल रहा है औऱ ना ही उनके वेतन बढ़ाये जा रहे हैं।

आपको बता दें कि सरकार ने कहा है जिन पायलटों को बर्खास्त किया गया था उन्हें बहाल कर दिया जायेगा, उनके वेतन में कटौती नहीं होगी। सरकार ने पयालटों की हड़ताल खत्म होने पर खुशी जाहिर की है और कहा है कि उसकी कोशिश होगी दोबारा से ऐसा ना हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+