पाकिस्तान ने भारत को दी खुली चेतावनी

पाकिसतान के विदेश सचिव सलमान बशीर ने गुरुवार की शाम अमेरिका पर वार करते हुए बशीर ने कहा कि अमेरिका ने पाकिस्तान सरकार से बिना अनुमति लिये उसकी जमीन पर हमला बोल दिया। इस ऑपरेशन में अमेरिका को ओसामा मिल गया, लेकिन ऐसा दोबारा नहीं होना चाहिए। बशीर ने अमेरिका से खुले शब्दों में कहा कि दोबारा ऐसा नहीं करें तो अच्छा होगा।
बशीर ने सीधे भारत का नाम लेते हुए कहा कि अगर उसकी सरहद में घुस कर सैन्य कार्रवाई करने की कोशिश भी की तो इसके अंजाम बहुत बुरे होंगे। उन्होंने कहा कि भारत ही नहीं कोई भी देश अगर ऐसा करेगा, तो हम उसे तबाह कर देंगे।
गौरतलब है कि ओसामा के मारे जाने के बाद से भारत अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम 26/11 हमले के साजिशकर्ताओं को सज़ा दिलाने के लिए पाकिस्तान पर दबाव बना रहा है। भारत ने बुधवार को पाकिस्तान को इस संबंध में चेतावनी भी दी थी।












Click it and Unblock the Notifications