दोरजी खांडू पंचतत्‍व में विलीन, हजारों नम आंखों ने दी अंतिम विदाई

Dorjee Khandu
ईंटानगर। राजनीति के महान योद्धा और अरुणाचल प्रदेश की प्रजा के दर्द को अपने सीने से लगाने वाले राजा दोरजी खांडू अब हमारे बीच नहीं रहे। शुक्रवार को अंतिम संस्‍कार के लिये जब उनका पार्थिव शरीर ईंटानगर लाया गया तो हजारों की भीड़ उस महान समाज सेवी का अंतिम दर्शन करने को उमड़ गई। हर आंखे नम थी तो कुछ की आंखे आत्‍मा की शांती के प्रार्थना के लिये आकाश की टकटकी लगाई हुई थी।

भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम ने शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री दोरजी खांडू को श्रद्धांजलि दी। मालूम हो कि दोरजी खांडू और चार अन्य लोग 30 अप्रैल को हुए एक हेलिकॉप्टर हादसे में मारे गए थे। गुरुवार को खांडू के पार्थिव शरीर को तवांग से ईटानगर लाया गया था।

कई दिनों की तलाश के बाद खांडू और अन्य लोगों को तलाशा जा सका। मुख्यमंत्री के साथ मारे गए लोगों में चालक दल के दो सदस्य कैप्टन जेएस बब्बर और कैप्टन टीएस ममिक, खांडू के सुरक्षा अधिकारी येशी चोड्डाक और तवांग के विधायक त्वेवांग ढोंढुप की बहन येशी ल्हामु शामिल थीं। शुक्रवार को खांडू का पूरे राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+