अक्षय तृतिया पर सोना खरीद कर पाईये शुभ लाभ
चूंकि भारत मान्यताओं और परंपराओं का देश है, इसलिए लोग आज के दिन सोना-चांदी के भारी मूल्य होने पर भी सोना-चांदी खरीदते हैं, लोगों की नब्ज भी दुकानदार और कारोबारी जानते हैं, इसलिए उन्होंने मार्केट में काफी लुभावने आफर छोड़ रखे हैं।कुछ प्रचवित ब्रांड ने तो आज के दिन पर अपनी चीजों पर काफी छूट दे रखी है। जिसका लाभ लोग खास तौर पर महिलाएं उठा रही है।
आपको बता दें कि आज ही के दिन से गंगोत्री-यमनोत्री के कपाट भी खुल जाते हैं और चार धाम यात्रा की शुरूआत हो जाती है। आज ही के दिन से वैवाहिक और मांगलिक कार्यों की शुरूआत होती है। कुछ पंडितों का मानना है कि अक्षय तृतिया पर सोना-चांदी की जगह कुछ और भी खरीदा जा सकता है, कहने का मतलब है कि आज के दिनो लोगों को खरीददारी जरूर करनी चाहिए, जरूरी नहीं कि वो सोना-चांदी के रूप में ही हो। वो वाहन सबंधित चीजें भी हो सकती है।













Click it and Unblock the Notifications