आतंकवाद के खिलाफ भारत ने पाकिस्तान को चेताया
नई
दिल्ली। भारत ने बुधवार कहा है कि वो पाकिस्तान को 40 ऐसे भगोड़ों की नई सूची सौंपेगा जो भारत से भागकर पडो़सी देश पाकिस्तान में पनाह लिए हुए हैं। अमेरिका द्वारा पाकिस्तान में ओसामा बिना लादेन को पकड़कर मारे जाने से भारत को पाकिस्तान में चल रहे आतंकवादी कैंपों पर लगाम लगाने और पाकिस्तान पर दवाब बनाने के लिए एक अच्छा मौका मिल गया है। id="toptextpromo">पड़ोसी
देश पाकिस्तान में ओसामा के मारे जाने के कारण भारत के उन दावों को बल मिला है जिसमें भारत ने हमेशा कहा है कि पाकिस्तान आतंकवाद की शरणस्थली है। गृह मंत्रालय ने कहा है वो इस मुद्दे पर पाकिस्तान के साथ गंभीरता से बात करना चाहता है। भारत ने कहा कि पाकिस्तान अपने देश में मौजूद लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिदीन के कैंपों को खत्म करने और इन आतंकी संगठनों को अपना समर्थन देना बंद करे। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>गृह
मंत्रालय ने कहा, 'आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली पाकिस्तान की कूटनीति को भारत कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। भारत और पाकिस्तान के संबंध तब तक नहीं सुधर सकते जबतक पाकिस्तान में पलने वाले आतंकी संगठन भारत को निशाना बनाना नहीं छोड़ेंगे।' भारत ने कहा कि पाकिस्तान को अपने यहां चल रहे जिहादी माइंडसेट और लश्कर-ए-तैयबा को रोकना ही होगा।' भारत ने कहा है पाकिस्तान जैश, लश्कर और हक्कानी के नेटवर्क को आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकते।











Click it and Unblock the Notifications