विकीलीक्स खुलासा: जानबूझकर ओसामा को बचाता रहा पाकिस्तान

Osama Bin Laden
बेंगलुरु। विकीलीक्स खुलासों में सामने आया है कि पाकिस्तानी अधिकारी ओसामा बिन लादेन के बारे में अमेरिका को हमेशा गुमराह करते रहे। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक विकीलीक्स से पता चला है कि जितनी बार भी अमेरिका ने पाकिस्तान सरकार से ओसामा के बारे में जानना चाहा हर पाक ने जवाब दिया की उसे ओसामा के ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

जबकि अमेरिका द्वारा पाकिस्तान में ओसामा को मार गिराने के बाद ये सच पूरी दुनिया के सामने आ चुका है कि लादेन के ऊपर किस तरह पाक का वरदहस्त था। अगर एक बात को पाकिस्तान सरकार की बात मान भी जाए तो पूरी दुनिया में ये सवाल उठाया जा रहा है कि लादेन पाकिस्तान सेना छावनी से जब एक किलोमीटर की दूरी पर एक हवेलीनुमा मकान में छुपा हुआ था तो कैसे पाक अधिकारियों और आईएसआई को इसकी जानकारी नहीं थी।

फरवरी 2009 में जब पाकिस्तान आर्मी के चीफ अशफाक कियानी अमेरिका के एक हफ्ते के दौरे पर थे तो अमेरिका के राजदूत एन पैटर्सन ने वाशिंगटन को लिखा, 'पाकिस्तान को साफ तौर पर समझा दिया जाना चाहिए कि पाक सेना और आईएसआई लश्कर ए तैयबा और हक्कानी जैसे आतंकवादी संघठन को समर्थन देना बंद करे दे।' इसपर जनरल कयानी ने अमेरिका को संकेत दिए की पाकिस्तानी सेना लादेन और उसका दाहिना हाथ समझे जाने वाले अल जवाहिरी को ढूंढने की पूरी कोशिश कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि साल 2007 में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने कहा था कि लादेन के पाकिस्तान में छुपे होने की संभावना है। मुशरर्फ ने कहा था कि हो सकता है लादेन और जवाहिरी बजाउर प्रांत में छुपे हों। विकीलीक्स के मुताबिक ठीक इसके एक साल बाद पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री गिलानी ने अमेरिकी अधिकारियों से कहा कि ओसामा पाकिस्तान में नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+