एक-तरफा प्यार: लड़की को गोली मार कर की खुदकुशी

एटा जिले में प्रेम में असफल एक प्रेमी शिक्षक ने स्कूल में पढ़ाने वाली अपनी प्रेमिका को स्कूल आने पर गोली मार दी। जहर खाकर प्रेमिका को गोली मारने पहुंचे प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मार दी।
गोली लगने के बाद जहां प्रेमिका चिकित्सालय में जिन्दगी व मौत से लड़ रही है वहीं जहर के असर से प्रेमी कि चिकित्सालय ले जाते वक्त मौत हो गयी। पुलिस ने हत्या का प्रयास तथा बाद में आत्महत्या का मामला दर्ज कर शव परीक्षण के लिए भेज दिया।
एटा जिले के मारहरा थाना क्षेत्र के कदौरा निवासी कृपाशंकर की बेटी नेहा आदर्श जूनियर हाई स्कूल में बतौर शिक्षिका पढ़ाती थी। नेहा सवेरे करीब सात बजे स्कूल पहुंची। उसी वक्त उसका प्रेमी धमेन्द्र उर्फ बन्टी भी विद्यालय आ गया। धमेन्द्र ने पीछे से गोली मार दी। गोली लगते ही नेहा लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गयी।
एक ओर नेहा जमीन पर गिरी तो दूसरी ओर धमेन्द्र भी जमीन पर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर स्कूल के अध्यापक व गांव वाले दौड़कर वहां आ गये। लोगों ने देखा कि नेहा को गोली लगी है जबकि दूसरी ओर पड़े धर्मेन्द्र के मुहं से झांग निकल रहा है।
धमेन्द्र की हालत देखकर लगता था कि उसने जहर खाया है। था। ग्रामीणों ने दोनों को उठाकर चिकित्सालय पहुंचाया तथा पुलिस को सूचना दी। चिकित्सालय ले जाते वक्त रास्ते में धर्मेन्द्र ने दम तोड़ दिया। नेहा की हालत देखकर उसे अलीगढ़ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।
जांच पड़ताल में पता चला कि धर्मेन्द्र कदौरा गांव का रहने वाला था तथा एक स्कूल में अध्यापक के पद पर तैनात था। पुलिस ने बताया कि धमेन्द्र और नेहा का घर एक पास था। धमेन्द्र मन ही मन नेहा से प्रेम करता था लेकिन नेहा उससे प्रेम नहीं करती थी। नेहा की बेरूखी से धर्मेन्द्र काफी परेशान रहता था। पुलिस के अनुसार धमेन्द्र ने पहले खुद जहरीला पदार्थ खाया और फिर तमंचा लेकर नेहा को मारने पहुंच गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications