प्यार में मिली तालिबानी सजा, प्रेमी जोड़े की पत्थर से मार-मार कर हत्या

उत्तर प्रदेश के फरूखाबाद जिले के जहानगंज इलाके में ऑनर किलिंग का प्रकरण प्रकाश में आया है। जहनगंज के नगला खरू गांव में सुभाष पाल की पुत्री रेनू गांव के ही युवक राजीव से प्रेम करती थी। रेनू के परिजनों को यह बात स्वीकार नहीं थी। उन्होंने रेनू को ऐसा करने से मना किया जबकि उन्होंने राजीव को भी धमकाया था कि वह रेनू से मिलने का प्रयास न करें। बावजूद इसके दोनों ने परिजनों की बातों को अनसुना कर दिया। परिजनों की बातों को न मानते हुए राजीव रेनू से मिलने पहुंच गया। यह बात रेनू के घरवालों को पला चल गयी।
रेनू के परिजनों ने दोनों को एक ही कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। गुस्साए परिजनों ने दोनों को मारना शुरू कर दिया। राजीव ने वहां से भागने का प्रयास किया लेकिन तब तक रेनू के परिवार के अन्य सदस्य थी मौके पर आ गए और उन्होंने राजीव व रेनू को ईंट पत्थरों से मारना शुरू कर दिया। लोगों द्वारा सिर पर कई वार किए जाने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी।
दोनों की हत्या के बाद परिजन मौके से फरार हो गए। पड़ोसियों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को मिली पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। हत्या के आरोप में पुलिस ने लड़की के परिवार के 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने दबिश देकर चार लोगों को गिरफ्तार किया जबकि शेष की खोजबीन जारी है।












Click it and Unblock the Notifications