मुरलीधरन के बेटे ने बहन को बल्ले से पीट-पीट कर मार डाला
मुरलीधरन यादव अपनी पत्नी, पुत्र दिनेश और बहु गायत्री के साथ भोपाल में रहते हैं। मुरलीधरन की बेटी शोभा और दामाद कपिल तीन साल से अमरीका में रह रही थी। दोनों ही सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। पिछले दिनों दोनों वीजा रिन्यू कराने के लिए भोपाल आए थे। वीजा की प्रक्रिया में कुछ दिन और लगने के कारण कपिल ने शोभा को मायके छोड़ दिया और वह कुछ काम ढूंढ़ने बंगलोर चला गया। मंगलवार की अल-सुबह शोभा के भाई दिनेश ने अपनी पत्नी और बेटे को दूध लेने भेज दिया।
इस समय घर पर उसका दो साल का लड़का और बहन शोभा ही थे। पिता स्वास्थ्य खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती थे। साथ में दिनेश की मां भी थी। जब शोभा किचन में नाश्ता बना रही थी, तब मौका देखकर उसके सगे भाई दिनेश ने उसके सिर पर बैट से ज़ोरदार प्रहार किया। इसके बाद दिनेश ने चाकू से शोभा के पीठ पर कई वार किए। इतने पर भी निर्दयी कलयुगी भाई का कलेजा शांत नहीं हुआ और उसने बहन का गला रेत दिया। शोभा को लहुलुहान छटपछता हुआ छोड़कर दिनेश मौके से फरार हो गया।
दूध लेकर लौटने पर जब गायत्री ने घर में जाकर देखा तो किचन में उसकी ननद खून से लतपथ पड़ी तड़प रही थी। घटना स्थल पर पहुँची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की माने तो दिनेश अपनी दोनों बहनों को पंसद नहीं करता था और उन लोगों का यहाँ आना भी उसे अच्छा नहीं लगता था। मुरलीधरन ने बताया कि सिर्फ बारहवीं पास दिनेश हीन भावना से भी ग्रस्त था, क्योंकि उसकी दोनों बहनें उससे ज़्यादा पढ़ी-लिखी थीं। उसे इस बात का भी चिंता बनी रहती थी कि कहीं उसके पिता संपत्ती बेटियों को न सौंप दें।













Click it and Unblock the Notifications