दिल्ली: मौसम हो सकता है मेहरबान, हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर की ओर से चलने वाली दक्षिण पश्चिमी हवाओं के कारण और पंजाब के ऊपर बने चक्रवात के कारण दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने दिल्ली में मौसम के इस रुख को आगे कायम नहीं रहने की आशंका भी जताई है। दिल्ली में बुधवार का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा जो औसत से चार डिग्री ज्यादा है और अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक रहने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications