उत्तर प्रदेश में कानून का नहीं जंगलराज है : भाजपा

BJP flag
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी उपाध्यक्ष कलराज मिश्र का कहना है कि वर्तमान समय में प्रदेश में जंगलराज है। अपराधिक घटनाओं में बेतहाशा बढ़ोत्तरी हो रही है ऐसा लगता कि कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।

श्री मिश्र ने कहा कि आरोपल गया कि कहने को तो समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, और कांग्रेस तीनों अलग पार्टियां है लेकिन तीनों के क्रिया कलाप ऐसे हैं कि माना तीनों आपस में मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा केन्द्र और राज्य सरकार के काले कारनामों को जनता के सामने उजाकर करने के लिए एक जनजागरण अभियान चलायेगी।

श्री मिश्र इन दिनों प्रदेश में चुनावी दौरा कर जनता का समर्थन जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। इस क्रम में बांदा के बिसंडा और पडमई के दौरे पर गए श्री मिश्रा बिसंडा के रामदास गुप्ता के आवास पर भी गये। श्री गुप्ता का आवास थाने से महज 50 गज की दूरी पर है।

ज्ञात हो कि श्री गुप्ता के आवास पर डकैती पड़ी, डकैतों ने जमकर गोलियां चलायी और लूट पाट की। कहा गया कि पुलिस के दो सिपाही मौके पर भी पहुंचे पर डकैतों का मुकाबला किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली आखिरकार वे वापस लौट गए। पूरे घटनाक्रम की जानकारी के बाद श्री मिश्र ने कहा कि इस पूरे मामले में पुलिस की भूमिका संदेहास्पद है। उन्होंने मांग की कि बिसंडा थाने के थानाध्यक्ष को निलम्बित कर थाने का सभी सिपाहियों आदि का तबादला कर दिया जाए तथा पूर्व में हुई घटना की जांच करायी जाए।

उन्होंने कहा कि यदि उचित प्रकार जांच करायी जाए तो पुलिस कर्मियों की भूमिका गलत मिलेगी। श्री मिश्र ने मांग की कि जांच करा घटना शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाए। श्री मिश्र ने कहा कि पूरे राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गयी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार में डूबी राज्य सरकार जनहित के उपयोग में आने वाली धनराशि को पार्कों एवं स्मारकों पर बर्बाद कर रही है।

उनका कहना है कि समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी केन्द्र सरकार को समर्थन दे रही हैं जबकि राज्य में वे कांग्रेस का विरोध करती हैं जिससे यह कहा जा सकता है कि सभी एक दूसरे से मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि बुंदेलखण्ड के पैकेज के नाम पर राजनीति की जा रही है। पैकेज के बाद भी किसानों का आत्म हत्या कराना साबित करता है कि यह सब दिखावा है और इससे किसानों को कोई राहत नहीं मिल पा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+