ग्रामीणों ने की प्रापर्टी डीलर व कम्पनी अधिकारी की हत्या

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के जहानाबाद क्षेत्र कम्पनी अधिकारी ने फैक्ट्री लगाने के लिए सौ बीघा जमीन खरीदने का प्रस्ताव रखा। पंजाब के फिरोजपर के निवासी सुरेन्द्र धीर सिंह (45) ने एक प्रापर्टी डीलर आनन्द पाल(42) के सहयोग से ग्रामीणों से सौ बीघा जमीन का सौदा किया। सौदे के प्रथम चरण में श्री सिंह ने चार बीघा जमीन का पैसा ग्रामीणों को देकर लिखा पढ़ी की जबकि ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि श्री सिंह ने पैसा तो चार बीघा का दिया और बात भी उतनी ही जमीन की लेकिन तहसील में लिखा पढ़ी के वक्त दस्तावेज आठ बीघा जमीन के तैयार करा लिए।
पहले पहल तो ग्रामीण प्रापर्टी डीलर की चाल को नहीं समझ सकें आखिरकार जब पता चला तो ग्रामीणों ने न्यायायल की शरण ली और वाद दाखिल कर दिया। न्यायालय में मामला जाने के बाद कोर्ट की लम्बी प्रक्रिया चलना शुरू हो गयी। उधर आपस में विवाद बढ़ता चला गया। सोमवार की देर रात एक महिला समेत सात ग्रामीणों ने दोनों पर हमाला बोल दिया। धारदार हथियार के साथ किए गये हमले में प्रापर्टी डीलर व कम्पनी अधिकारी श्री ङ्क्षसह खुद को बचा न सके और ग्रामीणों ने उनकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाशों को कब्जे में लिया। पुलिस ने छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हत्या की जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications