अमेरिका को यकीन- लादेन-पाकिस्‍तान में थे गहरे संबंध

Osama Bin Laden
वॉशिंगटन। दुनिया के मोस्‍ट वॉन्‍टेड आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को अमेरिका ने सैन्‍य ऑपरेशन कर मार गिराया। इसके लिए अमेरिका ने कई सालों तक अभियान चलाया। ओसामा मारा जा चुका है, लेकिन क्‍या ओसामा के संबंध पाकिस्‍तान के साथ थे? हम आप माने चाहे नहीं, अमेरिका यह बात मानने को तैयार नहीं है। और उसने यह बात सार्वजनिक रूप से कही भी है। यह कहना गलत नहीं होगा कि अमेरिका को पूरा यकीन है कि अल-कायदा और पाकिस्‍तान में गहरे संबंध हैं।

अमेरिका के डिप्‍टी नेशनल सिक्‍योरिटी एडवाइज़र फॉर काउंटर टेरिरिज्‍़म जॉन ब्रीनन ने कहा है, "मैं इस बात पर यकीन नहीं कर सकता कि लादेन के पाकिस्‍तान सरकार से कोई संबंध नहीं थे। यदि ऐसा नहीं होता तो पाकिस्‍तान में लादेन इतने वर्षों तक कैसे रहता रहा।"

ब्रीनन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हम इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकते कि पाकिस्‍तान के अधिकारियों और ओसामा के बीच क्‍या संबंध थे, लेकन यह जरूर है कि कहीं ना कहीं कोई तार जरूर जुड़ा है। उन्‍होंने कहा कि इस बारे में पाकिस्‍तान से गहराई से बात की जा रही है।

गौरतलब है कि पाकिस्‍तान कई वर्षों से कहता आ रहा था कि ओसामा उनके देश में नहीं, या ओसामा से उनके कोई संबंध नहीं। इस बात पर अमेरिका ने कहा कि जिस जगह पर ओसामा रहता था, उसके आस-पास के लोगों से पूछताछ जारी है। पाकिस्‍तान सरकार में कौन-कौन से अधिकारी या कर्मचारी हैं, जिनके संबंध ओसामा से रहे और वो उसे सुविधाएं पहुंचाते रहे। ऐसे सवाल इसलिए भी खड़े होते हैं, क्‍योंकि ओसामा किसी दूर दराज़ के इलाके में नहीं बल्कि इस्‍लामाबाद से काफी करीब इलाके में रह रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+