दिल्ली: नौकरानी ने फिर किया बच्चे का अपहरण, गिरफ्तार

घटनाक्रम पर नजर डालें तो रविवार की रात नौकरानी 3 वर्षीय जायेद को आइसक्रीम खिलाने के बहाने घर से बाहर ले गई थी। काफभ् देर बाद जब वह वापस नहीं लौटी तो घर वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एक हफ्ते के भीतर दूसरी ऐसी घटना सूनकर पुलिस भी सकते में आ गई और फौरन आस-पास के इलाकों को सील कर चेकिंग शुरु कर दी गई। पुलिस ने नौकरानी के सामन की तलाशी ली तो वहां एक डायरी मिला जिससे पुलिस को पता चला कि नौकरानी का नाम रिजवाना खातून है।
पुलिस ने फौरन एक टीम का गठन किया और कुछ ही घंटों में नौकरानी को आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर बच्चे को मुक्त करा लिया। पूछताछ में उसने फिरौती के लिए बच्चे को अगवा करने की बात स्वीकारी। उल्लेखनीय है कि गौरतलब है कि गत 24 अप्रैल को ही महारानी बाग निवासी व्यवसायी विक्रम सिंह के डेढ़ वर्षीय बेटे ईशान को भी घरेलू नौकरानी ने फिरौती के लिए अगवा कर लिया था। विक्रम सिंह ने भी नौकरानी का पुलिस सत्यापन नहीं करवाया था।
ट्रांसपोर्टर फरीद खान ने भी अपने किसी परिचित के कहने पर नौकरानी को काम पर रख लिया था। घरेलू नौकरों द्वारा लगातार की जा रही वारदातों के बाद भी ऐसी लापरवाही से पुलिस भी हैरत में है।












Click it and Unblock the Notifications