भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम छेड़ेंगे भाजपा नेता राजनाथ

भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश की मुख्यमंत्री इसे कम करने की बजाय बढ़ावा दे रहीं हैं। यही कारण है कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश में बढ़ है भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की मांग के साथ आन्दोलन के मूड में आ चुकी है। हालांकि इस कड़ी में भाजपा में कई हथियारों का प्रयोग किया है। पार्टी ने अपने तरकश से एक नया बाण निकालते हुए राजनाथ सिंह को आगे करते हुए आन्दोलन की रणनीति तैयार की है।
श्री सिंह राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार व अपराध के विरूद्ध अनशन करेंगे। भाजपा की पश्चिमोत्तर इकाई के मीडिया प्रभारी सरदार एस पी. सिंह का कहना है कि राजनाथ सिंह के साथ 13 मई को कई पार्टी कार्यकर्ता और नेता भी अनशन में भाग लेंगे। अनशन के जरिए प्रदेश सरकार के खिलाफ व बढ़ते भ्रष्टाचार को रोकने की मुहिम छेड़ी जायेगी। एक कार्यक्रम के सिलसिले में प्रदेश के गाजियाबाद जिले में आये राजनाथ ने पुलिस की निष्क्रियता की आलोचना की और उद्योगपतियों तथा व्यापारियों की सुरक्षा के बारे में चिंता जाहिर की।
उन्होंने कहा कि आभूषण कारोबारी अतुल गुप्ता तथा एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के अध्यक्ष एस सी. गुप्ता की हत्या की गुत्थी शहर की पुलिस अब तक नहीं सुलझा पाई है। उन्होंने कहा कि पुलिस की इस उदासीनता का ही परिणाम है कि राज्य में अपराधियों के हौंसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
भाजपा नेता का कहना है कि पुलिस भी अपने आप कैसे कुछ कर सकती है जब शासन स्तर पर उन्हें इस बात निर्देश ही न दिए जाएं की राज्य में कानून व्यवस्था दुरस्त की जाए। भाजपा नेता कहते हैं कि जब तक सरकार अपराधियों की सरपरस्ती बंद नहीं करेगी तब तक इस प्रकार की घटनाएं कम नहीं होंगी। मीडिया प्रभारी ने कहा कि गाजियाबाद प्रशासन की विफलता के विरोध की अगली रणनीति 13 मई को तय की जाएगी।











Click it and Unblock the Notifications