प्रिंसेस डायना की तरह प्रिंसेस केट नहीं कहलाएंगी प्रिंस विलियम की पत्नी

शादी पर ड्यूक और डचेस का तोहफा
ब्रिटेन के अभिजात्य वर्ग में 'ड्यूक' सबसे बड़ी उपाधि मानी जाती है और अब प्रिंस विलियम 'ड्यूक ऑफ कैंब्रिज' के तौर पर जाने जाएंगे। इसी के साथ प्रिंस विलियम 'अर्ल ऑफ स्टार्थन' और केट 'कांउटेस ऑफ स्टार्थन' भी बन गए हैं। हालांकि ये उपाधि बहुत ही कम और खास तौर से स्कॉटलैंड में ही उपयोग की जाती है। स्कॉटलैंड वही जगह है जहां प्रिंस विलियम और केट मिडिलटन पहली बार मिले थे और दोनों को एक-दूसरे के प्यार हो गया था।
केट नहीं कहलाई जाएंगी 'प्रिंसेस केट'
ब्रिटिश राजघराने के प्रोटोकोल के मुताबिक अपनी स्वर्गीय सास प्रिंसेस डायना की तरह प्रिंस विलियम की पत्नी केट मिडिलटन 'प्रिंसेस केट' या 'प्रिंसेस ऑफ वेल्स' की बजाय 'प्रिंसेस विलियम ऑफ वेल्स' कहलाई जाएंगी क्योंकि वो शादी खून से पैदा नहीं हुई हैं। उल्लेखनीय है कि प्रिंस विलियम की मां डायना स्पेनसर शादी खानदान में पैदा होने के कारण प्रिंस चार्लस से शादी होने के बाद 'प्रिंसेस डायना' या 'प्रिंसेस ऑफ वेल्स' कहलाती थीं।
मोस्ट फोटोग्राफ्ड वुमेन
ब्रिटिश शादी खानदान की सबसे मशहूर शख्सियतों में एक और दुनिया भर में सबसे ज्यादा 'फोटोग्राफ्ड वुमेन' के तौर पर मशहूर प्रिंसेस डायना की पेरिस में 1997 में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। केट अपने पति प्रिंस विलियम का पहला नाम भी इस्तेमाल कर सकती हैं। जैसा कि महारानी के चचेरे भाई प्रिंस माइकल ऑफ केन्ट से शादी करने के बाद उनकी पत्नी प्रिंसेस माइकल ऑफ केन्ट के नाम की उपाधि का इस्तेमाल करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications