मच्चर भगाने वाली अगरबत्ती से लगी आग, 4 जिंदा जले

पुलिस के मुताबिक मच्छर भगाने वाली अगर बत्ती से पर्दे ने आग पकड़ ली, जिसे पूरे घर में आग फैल गई। इस हादसे में 25 वर्षीय सोनी और उसकी 3 वर्षीय बेटी प्रियंका, डेढ़ साल के आदेश और सात माह की एक बेटी की जलकर मौत हो गई।
यह हादसा गंगा घाट इलाके में स्थित गजिया खेड़ा गांव में हुआ। एसपी एके शुक्ला ने बताया कि इस हादसे के बाद सोनी के पति कैलाश निषाद ने जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
उसे कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर है। पुलिस उसके होश में आने का इंतजार कर रही है, ताकि आग लगने के अन्य कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या के प्रयास से कैलाश पर हत्या का शक भी गहरा गया है।












Click it and Unblock the Notifications