मायावती की नाक के नीचे अग्निवेश का भ्रष्‍टाचार विरोधी अभियान शुरू

लखनऊ। तमाम रोक लगाये जाने के बाद भी उत्‍तर प्रदेश की मुख्‍यमंत्री मायावती की नाक के नीचे आखिरकार भ्रष्‍टाचार विरोधी अभियान शुरू हो गया। यह अभियान छेड़ा है समाजसेवी स्‍वामी अग्निवेश ने। भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चला रहे समाजेसवी अन्ना हजारे लखनऊ दौरे पर भले ही न आ सकें हो परन्तु उनके कई सहयोगी रविवार को राजधानी पहुंच गए।

स्वामी अग्निवेश एवं टीवी कलालार जसपाल भट्टी समेत कई अन्य लोगों ने राजधानी पहुंचकर लोगों मुलाकात की। श्री हजारे की मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग जुटा रही उनकी टीम के सदस्यों ने शहर में धर्म गुरूओं से मुलाकात की और श्री हजार के विचारों से उन्हें अवगत कराया। इस अवसर पर स्वामी अग्निवेश ने कहा कि उनके साथ कोई राजनैतिक दल व संगठन नहीं बल्कि जनता है।

दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ जो मुहिम शुरू हुई उसकी तपिश प्रदेश की राजधानी तक महसूस की गयी। प्रदेश के कई राजनेताओं ने अपने-अपने ढंग से भ्रष्टाचार की परिभाषा निकाली और एक दूसरे पर आरोप लगाए। इन सभी बातों से दूर लोकपाल बिल पर बहुमत जुटाने तथा लोगों की व्यक्तिगत राय लेने के लिए अन्ना हजारे के कुछ सहयोगी रविवार को लखनऊ आए।

स्वामी अग्निवेश के नेतृत्व में लखनऊ आए दल ने सिटी मॉन्टेसरी स्कूल के सभागार में हुए कार्यक्रम में दल के सदस्यों ने धर्मगुरूओं व शहर के प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात की। ज्ञात हो कि अन्न हजारे को राजधानी आना था, लेकिन पैर में दर्द के कारण चिकित्सकों ने चलने फिरने से मना किया जिस कारण वे लखनऊ नहीं आए। श्री हजारे के दूत के रूप में आए स्वामी अग्निवेश ने कहा कि श्री हजारे चाहते हैं कि देश में लोकपाल बिल बने ताकि उच्च पदों पर बैठे लोगों भी कानून के दायरे में आए और उनकी भी जवाबदेही हो जनता उनसे सीधे सवाल कर सके।

स्वामी अग्निवेश ने कहा कि जनता उनके श्री हजारे के साथ है तथा भ्रष्टiाचार से तंग जनता चाहती है कि इस प्रकार बिल तैयार हो। इस अवसर पर उन्होंने राजधानी के धर्मगुरूओं से मुलाकात कर उनका रूख जानने का प्रयास किया। करीब दो घंटे तक चली आपसी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गयी। देर शाम स्वामी अग्निवेश एक सभा को भी सबोधित करेंगे जिसमें सीध जनता से वार्तालाप किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+