मुजफ्फरनगर में फिल्मी स्टाइल में भागे 12 बाल कैदी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुजफरनगर शहर के बाल सुधार गृह से एकदम फिल्मी स्टाइल में 12 कैदी फरार हो गये हैं। इस मामले में कर्मचारियों की मिलीभगत का अंदेशा किया जा रहा है। यह घटना शहर के कोतवाली क्षेत्र में घटी। यहां स्थित बाल सुधार गृह की दीवार में सेंध लगाकर देर रात 12 बाल कैदी फरार हो गये।
सुधार गृह अधीक्षक को सुबह इन बाल कैदियों के फरार होने की सूचना मिली। बाल गृह द्वारा पुलिस को सूचित कर दिया गया, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस के अनुसार समाज कल्याण विभाग के अधीन बाल सुधार गृह की दीवार में सेंध लगाकर 12 बाल कैदी रात में फरार हो गये। फरार बच्चों में आठ सहारनपुर जिले तथा चार मुजफनगर जिले के हैं।
बच्चों ने कुदाल की मदद से दीवार में सेंध लगायी और भाग गये। बच्चों को पकडऩे के लिए टीमें गठित कर दी गयी हैं। उन्होंने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि बच्चो के पास कुदाल कहां से आया। इस सिलसिले में सुधार गृह में तैनात कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।













Click it and Unblock the Notifications