उडि़सा: आक्रोशित भीड़ ने सात लोगों को जिंदा जलाया

दिल दहला देने वाली यह सनसनीखेज वारदात उड़ीसा के गंजम जिले के बाडागाडा गांव में हुई। घटनास्थल राज्य की राजधानी भुनेश्वर से करीब 250 किलोमीटर की दूरी पर है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय लोग अपने गांव में कंक्रीट बनाने वाली एक इकाई का विरोध कर रहे थे। विरोध का कारण प्रदूषण का फैलना था। गांव वाले इकाई के मालिकों से पैसा भी मांग रहे थे। विवाद शुक्रवार को उस समय बढ़ गया, जब सैकड़ों ग्रामीणों ने इकाई पर हमला कर दिया और एक कमरे में आग लगा दी, जहां एक महिला सहित सात श्रमिक सो रहे थे।
आग लगते ही अंदर से चिखने और चिल्लाने की आवाज आने लगी। जबतक उन्हें बचाया जाता काफी देर हो चुकी थी और उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये और हालत को काबू में किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के लिये एक टीम गठित की है और दोषी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।












Click it and Unblock the Notifications