राहुल गांधी ने कहा युवा कर्मठ कार्यकर्ताओं को ही मिलेगी तवज्जो

राहुल ने कहा कि देश को एक उचित बदलाव की जरूरत है, जिसे एक युवा ही बदल सकता है। देश से अगर भ्रष्ट्राचार को दूर करना है तो केवल युवाओं को आगे आना होगा। गौरतलब है कि आज बांदा में राहुल गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की एक जनसभा होनी है जिसमे उम्मीद की जा रही है दोनों ही नेता खुलकर पार्टी के विचारों पर बात करेगें।
लेकिन इस जन सभा से पहले कांग्रेस, दिल्ली की घटनाओं से बुरी तरह परेशान कांग्रेस इस जन सभा के लिए खासी रणनीति तैयार की होगी। यूपी में तो उसकी सीधी लड़ाई सपा-बसपा से है लेकिन दिल्ली में उसी कांग्रेस ने सपा-बसपा का दामन थाम लिया है। जनता भी कांग्रेस की नीतियों से हैरान है। एक वरिष्ठ नेता ने टिप्पणी की कि जनता हमसे पूछ रही है कि प्रधानमंत्री की रैली किसके खिलाफ हो रही है। सपा व बसपा तो कांग्रेस के साथ है और भाजपा जनाधार खो चुकी है। तो फिर यहां आकर राहुल मनमो हन साबित करना क्या चाहते हैं?












Click it and Unblock the Notifications