पायलट ने बचाया खांडू को, भूटान में हुई हैलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग

Helicopter
ईटानगर। आज पायलट की सुझ-बूझ की वजह से एक बड़ा हादसा होने से बच गया। अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री दोरजी खांडू को लेकर जा रहा पवनहंस का हेलीकॉप्टर मिल गया है। मुख्यमंत्री दोरजी पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस बात की पुष्टि खुद अरूणाचल के राज्यपाल जेजे सिंह ने की है ।

स्टार न्यूज के मुताबिक विमान ने भूटान के टपोरची के पास इमरजेंसी लैंडिंग की है। दोरजी और अन्य लोगों को मिलिट्री के विमान से ईटानगर लाने की सूचना है। इस विमान में सीएम खांडू समेत पांच लोग सवार थे। पायलट जे.एस. बब्बर, सह पायलट टीएस माणिक, एक विधायक की बहन येशी लामू और एक पीएसओ भी सवार था।

आपको बता दें कि आज सुबह करीब 9.55 पर मुख्यमंत्री और 4 अन्य लोगों को लेकर पवनहंस का ए350-बी3 हेलीकॉप्टर तवांग से गुवाहाटी के लिए उड़ा था। पर तुरंत ही यह लापता हो गया। इसे 11.30 बजे लैंड करना था, लेकिन करीब 2.30 बजे तवांग के पास, भूटानी सीमा में एक जगह पर इसकी सुरक्षित आपात लैंडिंग हो सकी।

आपको बता दें कि जब खबर मिली थी कि सीएम का हेलिकॉप्टर लापता हुआ है तब से तीन घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। गौरतलब है कि अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री दोरजी खांडू को लेकर ईटानगर जा रहा उनका हेलिकॉप्टर आज सुबह से लापता हो गया था। जानकारी के मुताबिक पवन हंस के इस हेलिकॉप्टर ने तवांग से उड़ान भरी थी।

गौरतलब है कि 2 सितंबर 2009 में नल्ला मल्ला के जंगलों में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी का हेलीकॉप्टर भी लापता हो गया था और फिर घंटो तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद अगले दिन विमान का मलबा मिला था। रेड्डी का हेलीकॉप्टर भी खराब मौसम के कारण रास्ता भटक गया था जिसके बाद वह क्रैश हो गया। विमान में रेड्डी समेत सवार सभी पांच लोगों की आकस्मिक मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+