महाराष्ट्र से फरार इनामी महिलाएं वृंदावन में मिलीं

तीनों वांछित महिलाओं को गिरफ्तार करने के लिए न्यायालय ने महाराष्ट्र पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पुलिस आयुक्त दिल्ली सहित उप पुलिस आयुक्त फरीदाबाद व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौतमबुद्वनगर जिले को निर्देश दिये थे।
एसएसपी गौतमबुद्वनगर ने महिलाओं की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन कर दिया था। क्षेत्राधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव को टीम की बागडोर सौंपी गयी थी। पुलिस के अनुसार मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर पता चला कि तीनों महिलाएं वृन्दावन इलाके में किराये के मकान में रह रही हैं। एनीटी कोटियन, डा. सरिता किशोर पारिख व लीला नीलडेविड नाम की महिलाओं को महाराष्ट्र पुलिस लंबे अर्से से तलाश कर रही थीं। पुलिस ने तीनों महिलाओं को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जहां से उन्हें डासना जेल भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications