सीएमओ बीपी सिंह की पत्नी से मिलने उनके घर पहुंचे राहुल गांधी

डा. बीपी सिंह की पत्नी सरला सिंह और उनकी तीन बहनें, आईपी सिंह की पत्नी प्रेमलता सिंह व अन्य सदस्यों ने राहुल की अगुवानी की और घर के अंदर ले गये। वह क्षण बहुत भावुक था जब राहुल गांधी ने कहा कि वह डा. बीपी सिंह की पतनी से नहीं बल्कि अपनी बहन से मिलने आये हैं। उन्होंने जब यह कहा कि हम इस मामले की सीबीआइ जांच करायेंगे, तब अधिवक्ता आइपी सिंह ने यह भी पूछा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार नहीं है, ऐसे में जांच कैसे होगी?
उन्होंने कहा कि वक्त बदलता है और सरकारें भी बदलती हैं। आप भरोसा रखें। कांग्रेस सीबीआइ जांच के लिए पहल कर रही है। राहुल ने सरला सिंह से यह पूछा कि क्या आपको डर लगता है? सरला ने कहा कि उन्हें बाहर निकलने में डर लगता है। राहुल ने हिम्मत बढ़ायी और कहा कि डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने अपना व अपने पीआरओ का मोबाइल फोन नम्बर दिया और कहा कि किसी भी मदद के लिए वे उनको फोन कर सकती हैं। राहुल ने और भी कई बातें पूछी। इस दौरान सरला बेहोश भी हो गईं राहुल करीब 15 मिनट तक वहां रहे और इसके बाद वापस एयरपोर्ट चले गये।












Click it and Unblock the Notifications