उत्‍तर प्रदेश में धरा गया पुलिस वाला गुंडा

लखनऊ। यदि पुलिस वाले ही लूटपाट करें तो फिर लोगों को बचाने वाला कौन होगा। फिरोजाबाद जिले में कुछ ऐसा ही हुआ। जिले में होमगार्ड के एक प्लांटून कमांडर को पुलिस ने हिरसात में लिया। कमांडर लूटपाट करने वाले गिरोह का सरगना था। लूट के साथ कमांडर व उसके साथी प्रेमी युगलों की वीडियो क्लीपिंग बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर धन ऐंठता था।

प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र में अजब वाकया पेश आया। कुछ दिन पूर्व शिकाहाबाद के बालाजी मंदिर के निकट नहर के किनारे एक दंपत्ति से लूट हुई। लूट के दौरान एक वर्दी धारी भी दिखायी दिया। लूटपाट के बाद दंपत्ति ने पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज कराते हुए बयान दिया कि मौके पर एक वर्दीधारी भी था। पीडि़तों की बात सुनकर पुलिस का माथा ठनका। आए दिन होने वाली घटनाओं व दंपत्ति के बयान पर ध्यान दते हुए क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गयी।

मुखबिर व गश्ती दल की मदद से पुलिस के हाथ कुछ लुटेरे लग गए। पुलिसिया पूछतांछ के बाद लोगों ने बताया कि गिरोह का सरगरा प्लांटून कमांडर अशोक है। पुलिस ने पकड़े गए लोगों की निशानदेही पर अशोक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अशोक को पुलिस अधीक्षक मंजिला सैनी के सामने पेश जहां उसने अपना अपराध कुबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक ने होमगार्ड की इस हरकत पर कड़ी प्रतिक्रिया दर्ज करते हुए कहा कि उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए। होमगार्ड के पास से लूट के कई सामन भी बरामद हुए। फिलहाल पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि उसके अन्य साथी कहां हैं तथा वे लूट के सामान को कहां-कहां बेचते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+