मुलायम ने 2 नेताओं को र्पाटी से निष्कासित किया
लखनऊ।
विधान सभा चुनाव आने से पूर्व ही पार्टियों में उथल पुथल शुरू हो गयी है। एक ओर जहां समाजवादी पार्टी चुनाव प्रत्याशियों की घोषणा करने में जुटी है वहीं कुछ नेता पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त हो गए हैं। मैनपुरी के जिलाध्यक्ष प्रो. केसी यादव तथा पूर्व विधायक उर्मिला यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। id="toptextpromo">सपा
के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने दोनों नेताओं को निष्कासित करते हुए कहा कि दोनों को अनुशासन हीनता व पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण पार्टी से हटाया जा रहा है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>गौरतलब
है कि अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को देखते हुए मुलायम पार्टी की छवि को लेकर काफी गंभीर हो गये हैं। हाल ही में पार्टी ने प्रत्याशियों के चयन में भी काफी कड़ाई बरती है। सपा का दावा है कि इस बार किसी भी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नेता को टिकट नहीं दिया है।











Click it and Unblock the Notifications