कश्मीर: सेना के जवान ने अंधाधुंध फायरिंग कर 4 साथियों को मारा

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "पंजगाम गांव के करीब स्थित सैन्य शिविर में सुबह करीब 6 बजे सेना के एक जवान ने अपने सरकारी हथियार से चार साथी जवानों को गोली मार दी।" "चारों सैनिकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले की जांच की जा रही है और घटना के सम्बंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।"
इससे पहले भी कश्मीर में सुरक्षाबलों के जवानों के बीच आपस विवादों में गोलियां चलने की घटनाएं हो चुकी हैं। सुरक्षा बलों के जवानों द्वारा इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिए जाने के पीछे मुश्किल हालातों में लगातार पदस्थ रहना, परिवार से दूर रहना और मनोरंजन की सुविधाओं का अभाव की स्थितियों को जिम्मेदार माना जाता रहा है।












Click it and Unblock the Notifications