हरियाणा: बस और ट्रक की भिड़ंत में 12 छात्रों की मौत

यमुनानगर के पास श्रीराम इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट के छात्रों को लेकर जा रही कॉलेज बस की टक्कर सामने से आ रहे ट्रक से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पांच छात्रों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि कई छात्रों ने अस्पताल में दम तोड़ा। इस हादसे में बस बुरी तरह से क्षति ग्रस्त हो गई है। स्थानीय लोगों की मदद से सबसे पहले बचाव कार्य शुरू किया गया और घायल छात्रों और टीचरों अस्पताल पहुंचाया।
मामले की छानबीन कर रहे अधिकारी राजिन्दर कुमार ने बताया, "आठ शव सिविल अस्पताल में रखे गए हैं जबकि चार शव एक अन्य अस्पताल में हैं। सड़क हादसे में 30 छात्र व टीचर घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"












Click it and Unblock the Notifications