देखें शाही शादी की पल-पल की झलक

Kate Middleton and Prince William
ब्रिटेन में 29 अप्रैल 2011 का दिन ऐतिहासिक और बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी दिन ब्रिटेन के शाही खानदान के राजकुमार विलियम्स और उनकी मंगेतर केट मिडिलटन शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस शाही शादी पर दुनिया भर की मीडिया की नजरें टिकी हैं।

अगर आप सबसे ज्यादा चर्चा बटोरने वाली ब्रिटेन के युवराज प्रिंस विलियम्स और उनकी मंगेतर केट मिडिलटन की शाही शादी देखना चाहते हैं तो डिस्कवरी लाईफस्टाइल चैनल पर आप इसका सीधा प्रसारण देख सकते हैं। इस शादी का सीधा प्रसारण डिस्कवरी के चैनल टीएलसी पर देखा जा सकता है। शुक्रवार दोपहर ढाई बजे से इस शाही शादी का सीधा प्रसारण किया जाएगा। वैसे डिस्कवरी के टीएलसी चैनल पर इस शादी से संबंधित खबरें खूब दिखाई जा रही हैं। इस चैनल पर दुनिया की सबसे चर्चित शादी के कार्यक्रम को 8 दिन तक प्रसारित किया जा रहा है।

बीबीसी इस शादी का कवरेज करने वाले सबसे बड़े मीडिया घरानों में एक है। बीबीसी इस शादी का सीधा प्रसारण अमेरिका, एशिया, भारत, लैटिन अमेरिका, यूरोप और खाड़ी देशों में करेगा। उम्मीद की जा रही है कि इस शादी की पल-पल की खबर रखने के लिए दुनिया भर से लगभग 8,000 पत्रकार लंदन में मौजूद होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+