उत्तर प्रदेश: बरेली में पड़ोसियों ने ली युवक की जान

बरेली जिले के बारादरी थाना क्षेत्र के गंगापुर मोहल्ले में दीपक अपनी मां के साथ रहता था। पड़ोस में रहने वाले विजय व उसका भाई अनिल आए दिन विवाद करते थे। विवाद के दौरान विजय दीपक की मां से गाली गलौज करता था।
मंगलवार को एक बार फिर दोनों परिवारों में विवाद हो गया। दीपक ने इसका विरोध किया। विजय ने दीपक की मां को गालियां देनी शुरू कर दी। दीपक ने जब इसका विरोध किया तो विजय व भाई अनिल ने दीपक को घेर कर उस पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों ने मिलकर दीपक पर चाकू से कई वार किया। चाकू लगने से दीपक बुरी तरह से घायल हो गया।
विजय व अनिल लहूलुहान दीपक को वहीं छोड़कर फरार हो गए। आस पास के लोगों ने घायल दीपक को अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अनिल व उसके भाई विजय के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications