पुट्टापर्थी के लिए 6 विशेष ट्रेनें

एक अधिकारी ने बताया कि सिकंदराबाद, विजयवाड़ा और बेंगलुरू से सोमवार और मंगलवार को छह रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी। दक्षिण मध्य रेलवे हैदराबाद से पुट्टापर्थी तक दो विशेष रेलगाड़ियां चलाएगा। सिकंदराबाद से सोमवार शाम 5.30 बजे प्रस्थान करने वाली विशेष रेलगाड़ी मंगलवार तड़के 3.30 बजे पुट्टापर्थी पहुंचेगी। वहीं मंगलवार सुबह पांच बजे पुट्टापर्थी से रवाना होने वाली विशेष रेलगाड़ी उसी दिन शाम 5.30 बजे कचीगुडा पहुंचेगी।
इसी तरह कचीगुडा से मंगलवार सुबह 10 बजे चलने वाली विशेष रेलगाड़ी बुधवार सुबह 7.30 बजे पुट्टापर्थी पहुंचेगी। इसके अलावा विजयवाड़ा से मंगलवार शाम चार बजे से एक विशेष रेलगाड़ी रवाना होगी और वह अगले दिन सुबह चार बजे पुट्टापर्थी पहुंचेगी। राज्य परिवहन निगम ने भी हैदराबाद, विजयवाड़ा, गुंटूर, महबूबनगर, तिरुपति, कुरनूल, कडप्पा, चित्तूर, अनंतपुर, बेंगलुरू और चेन्नई से पुट्टापर्थी तक बसें चलाने का फैसला किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications