उत्तर प्रदेश: फतेहपुर में जूनियर इंजीनियर की हत्या

फतेहपुर के खागा क्षेत्र के विनय नगर में विद्युत विभाग के अवर अभियंता सुमित अकेले रहते थे। देर रात किसी ने उसकी हत्या कर दी। हत्या की जानकारी मृतक के मौसा ने पुलिस को दी। पुलिस ने जब सुमित के घर जाकर देखा तो सुमित का शव उसके मकान के कमरे में पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। मृतक के मौसा ने पुलिस को बयान दिया कि सुमित अपने मित्र निरंजन के साथ अक्सर शराब पीता था।
उन्होंने संभावना जतायी कि हो न हो निरंजन ने ही सुमित की हत्या कर दी हो। मौसा की शिकायत पर पुलिस ने निरंजन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब निरंजन की तलाश में है फिलहाल अभी उसे सफलता नहीं मिल पायी है।












Click it and Unblock the Notifications