आरुषि हत्याकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

मामले की जांच कर रही सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट मे कहा है कि, 'जांच से हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं जिससे पता चलता है कि इस जघन्य हत्याकांड में आरुषि के माता-पिता राजेश और नुपुर तलवार का हाथ है।' सीबीआई ने अपनी जांच में एक पेंटर के बयान का भी उल्लेख किया है जिसने नोएडा में तलवार दंपति के घर में पुताई की थी। जांच एजेंसी ने राजेश तलवार को सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने और सुप्रीम कोर्ट से राहत पाने के लिए कोर्ट को दिग्भ्रमित करने का आरोप भी लगाया है।
गौरतलब है कि 14 साल की आरुषि तलवार 16 मई 2008 को नोएडा स्थित अपने घर में मृत पाई गई थी। आरुषि की गला रेत कर हत्या की गई थी। इसके अगले दिन तलवार दंपति के घर मे काम करने वाले हेमराज की लाश घर की छत पर मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications