कॉमनवेल्थ घोटाला: सुरेश कलमाड़ी गिरफ्तार

Suresh Kalmadi
नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ खेल की आयोजक समिति के भूतपूर्व अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी आखिरकार सोमवार को गिरफ्तार कर लिए गए हैं। सीबीआई ने उनकी गिरफ्तारी क्वींस बैटन रिले मामले में की है। मालूम हो कि पुणे से लोकसभा सांसद सुरेश कलमाड़ी कॉमनवेल्थ खेलों के समापन के बाद से ही लगातार सरकार की उपेक्षा झेल रहे हैं। उन्होने पहले तो केंद्र सरकार को मनाने की काफी कोशिशें की तो बाद में अपनी सहयोगी शीला दीक्षित की तर्ज पर केंद्र सरकार के खिलाफ कई अगड़म-बगड़म बयान भी दे डाले।

कॉमनवेल्थ घोटाले से ऊबी सरकार ने कलमाड़ी की सुध लेने से साफ इंकार कर दिया उसके बाद अब सुरेश कलमाड़ी की गिरफ्तारी की गई है। क्वींस बैटन रिले घोटाला 3 खरोड़ का बताया जा रहा है साथ ही इस घटना को हुए लगभग दो साल बीत चुके हैं। ये मामला 29 अक्टूबर 2009 का है। सीबीआई के मुताबिक इस मामले में सुरेश कलमाड़ी के खिलाफ उनके पास पुख्ता सबूत हैं।

इससे पहले कॉमनवेल्थ खेलों में हुई अनियमितता की जांच के लिए गठित की गई शुंगलू समिति ने भी अपनी रिपोर्ट में कलमाड़ी को आरोपी बताया है। अब तक केंद्र सरकार ने ये रिपोर्ट संसद में पेश नहीं की है। जबकि विपक्ष इस बारे में केंद्र सरकार पर लगातार दबाव बना रहा है। ऐसे में अचानक कलमाड़ी को गिरफ्तार किया जाना काफी हैरतंगेज वाकया है, इसे 2 जी घोटाले में आज सीबीआई द्वारा पेश की जाने वाली चार्जशीट से जोड़ कर देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार ये गिरफ्तारी कनिमोझी की गिरफ्तारी से बचने की पूर्व व्यवस्था है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+